जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण मे तलाश वारण्टी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0029/2025 धारा भारतीय न्याय संहिता 2023 व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर में वांछित अभियुक्त 1.अब्दुल हक उर्फ हक्का पुत्र मोहम्मद मुस्तफा निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को आज दिनांक 24.01.2025 को समय 11:15 बजे अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।